Results

#1. ‘पंचवटी’ में कौन-सा समास है?

उत्तर:  (द्विगु) — जहाँ प्रथम पद संख्यावाचक हो (पाँच वटों का समूह)।

#2. ‘रातोंरात’ शब्द में कौन-सा समास प्रयुक्त है?

उत्तर: (अव्ययीभाव) — शब्दों की पुनरावृत्ति होने पर अव्ययीभाव समास होता है।

#3. ‘दशानन’ किस समास का उदाहरण है?

उत्तर:  (बहुव्रीहि) — दस हैं आनन (मुख) जिसके अर्थात् ‘रावण’।

#4. ‘गुरुदक्षिणा’ का सही समास विग्रह और नाम बताइए:

उत्तर:  (गुरु के लिए दक्षिणा) — यह ‘सम्प्रदान तत्पुरुष’ है।

#5. ‘नीलकमल’ में कौन-सा समास है?

(कर्मधारय) — जहाँ विशेषण-विशेष्य का संबंध हो (नीला है जो कमल)।

#6. ‘भाई-बहन’ में कौन-सा समास प्रयुक्त है?

उत्तर:  (द्वंद्व) — जहाँ दोनों पद प्रधान हों।

#7. ‘गजानन’ में कौन-सा समास है?

उत्तर: (बहुव्रीहि) — गज के समान आनन वाले अर्थात् ‘गणेश’।

#8. ‘वनवास’ का सही समास विग्रह क्या है?

उत्तर: (वन में वास) — यह ‘अधिकरण तत्पुरुष’ है।

#9. ‘प्रतिदिन’ में कौन-सा समास है?

उत्तर:  (अव्ययीभाव) — प्रथम पद ‘प्रति’ एक अव्यय है।

#10. ‘त्रिलोचन’ किस समास का उदाहरण है?

उत्तर:  (बहुव्रीहि) — तीन हैं लोचन (आँखें) जिसकी अर्थात् ‘शिव’।

Previous
Submit